
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद के इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. राजीव चौधरी के अनुसार, हाथों में लगातार रहने वाली सूजन किडनी, लिवर या हार्ट की गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती है।
नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS), यूके के मुताबिक, हाथों में सूजन के पीछे एडिमा (शरीर में अतिरिक्त तरल जमा होना), डायबिटीज के कारण नसों को नुकसान, गठिया रोग या खराब ब्लड सर्कुलेशन जैसे कारण हो सकते हैं।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, एक्सरसाइज के दौरान ब्लड फ्लो मांसपेशियों की तरफ बढ़ने और ब्लड वेसल्स के फैलने से भी अस्थाई सूजन आ सकती है, जो शरीर का तापमान सामान्य होने पर ठीक हो जाती है।