राजगढ़ में पिछले एक महीने के भीतर डेंगू के 7 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4 केस बाराद्वारी क्षेत्र से रिपोर्ट किए गए हैं।
बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में घर-घर जाकर सर्वे शुरू कर दिया है ताकि मच्छरों के पनपने वाली जगहों को नष्ट किया जा सके।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं।