पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों में 8 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जबकि हमले में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हमलावर ने थाने के अंदर घुसकर खुद को उड़ा लिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।