
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 24 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार पर वोट चोरी व संविधान पर हमले के गंभीर आरोप लगाए।
राहुल गांधी ने दावा किया कि 2023 के अधिनियम की धारा 16 के तहत चुनाव आयुक्तों को जीवनभर की कानूनी इम्युनिटी मिली हुई है, जिसके कारण उनके आधिकारिक फैसलों पर अदालत में केस करना मुश्किल है।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए दोनों सदनों में नोटिस देने की योजना है।