
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ने NEET-SS 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इच्छुक और पात्र मेडिकल डॉक्टर 18 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
सुपर स्पेशियलिटी कोर्स जैसे डीएम, एमसीएच और डीआरएनबी के लिए इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 और 12 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।