
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में सोमवार को करीब 25 अरब डॉलर यानी लगभग 2.2 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
फोर्ब्स के अनुसार इस दौरान मेटा के शेयर की कीमत में करीब 11.4% का उछाल आया, जो अप्रैल 2025 के बाद सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़ोतरी है.
कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रणनीति और नए एआई असिस्टेंट 'Muse' लॉन्च किए जाने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 253.6 अरब डॉलर हो गई है।