
महाराष्ट्र के बीड़ जिले में स्कूल में दौरा पड़ने से बेहोश हुई 11 साल की छात्रा और उसके पिता को एंबुलेंस से नीचे उतार दिया गया, क्योंकि वे चालक द्वारा मांगा गया किराया नहीं चुका सके।
यह घटना 29 सितंबर की है जब दिंद्रुड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बच्ची की गंभीर हालत देखकर उसे आगे के इलाज के लिए रेफर किया था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है और एंबुलेंस चालक तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।