
महाराष्ट्र सरकार ने MPSC परीक्षा में अनियमितताओं की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई है, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस दिलीप भोसले करेंगे।
आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार को जांच पूरी होने तक अनिवार्य छुट्टी पर भेजा गया है, वहीं तुकाराम मुंढे को समिति का सचिव बनाया गया है।
आश्वासन मिलने के बाद पुणे में 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है।