आइल ऑफ मैन की 51 साल और 173 दिन की महिला क्रिकेटर जोआन हिक्स ने ग्रीस के खिलाफ 10 रन देकर 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है।
हिक्स इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 की उम्र के बाद 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं और उन्होंने 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर ग्रीस की टीम मात्र 52 रनों पर सिमट गई और आइल ऑफ मैन ने पावरप्ले में ही लक्ष्य का पीछा कर जीत दर्ज की।