
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कुकड़ीखापा जलप्रपात पर अचानक जलस्तर बढ़ने से नागपुर के 4 युवक चट्टानों के बीच फंस गए।
सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रस्सियों और लाइफ जैकेट की मदद से 150 फीट गहरी खाई से चारों युवकों को सकुशल बाहर निकाला।
प्रशासन ने पर्यटकों से मानसून के मौसम में वॉटरफॉल और नदियों के पास न जाने की अपील की है।