
बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त मंगलवार को पत्नी मान्यता के साथ लालबागचा राजा पहुंचे, जहां उन्होंने मांथा टेकने के बाद उनकी मांग में सिंदूर भरा।
एक अन्य वायरल वीडियो में संजय दत्त भीड़ में अपनी पत्नी मान्यता को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए, दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे चल रहे थे।
फैंस ने संजय दत्त के इस रोमांटिक अंदाज की खूब तारीफ की है, एक यूजर ने लिखा, 'वो दुनिया के लिए गैंगस्टर हो सकता है, पर अपनी प्रेमिका के लिए बहुत प्यारा है।'