
इंग्लैंड के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने चोटों के कारण प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
टर्नर ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और अपने करियर में इंग्लैंड के लिए 2 वनडे और 2 टी20 मैच खेले थे।
हैम्पशायर के लिए खेलते हुए उन्होंने 53 मैचों में 97 विकेट लिए थे, लेकिन स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वे जून 2025 से ही खेल से बाहर थे।