
पैरा एशियन गेम्स के पांचवें दिन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने पुरुषों के डबल्स रिकर्व फाइनल में चीन को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 फाइनल में नितेश कुमार ने अपने ही देश के प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इसके अलावा पैरा एथलीट संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर T64 स्पर्धा में 52.28 सेकंड का समय निकालकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए देश को गोल्ड दिलाया।