
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतें घटाकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने का बड़ा ऐलान किया है।
ट्रंप ने दावा किया कि भविष्य में तेल की कीमत 2 डॉलर प्रति गैलन से भी कम हो जाएगी, जबकि वर्तमान में RBOB गैसोलीन 3.22 डॉलर और हीटिंग ऑयल 4.67 डॉलर प्रति गैलन पर है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरान पर लगे प्रतिबंधों को लागू करने के लिए 7 सितंबर तक 94 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला गया और 2 जहाजों पर कब्जा किया गया है।