
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बीएमसी के प्रदूषण कम करने वाले जागरूकता अभियान के वीडियो को लेकर हो रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसका मकसद लोगों में जागरूकता फैलाना था.
उन्होंने कहा कि यह वीडियो अधिक स्वस्थ और सोच-समझकर त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड किया गया था, क्योंकि वायु प्रदूषण जनस्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है.
विवाद बढ़ने के बाद बीएमसी ने दीया मिर्जा का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया था, हालांकि निगम की ओर से वीडियो हटाने की कोई सार्वजनिक वजह नहीं बताई गई.