
OpenAI के एक एडवांस्ड AI मॉडल ने अकेले दम पर गणित के 700 से अधिक कठिन सवाल और 377 क्रिटिकल समस्याओं को सफलतापूर्वक हल कर दिया है।
इस बड़ी उपलब्धि के बाद दुनिया भर के गणितज्ञों में खलबली मच गई है और द एसोसिएशन फॉर ह्यूमन मैथमैटिक्स ने वैज्ञानिकों से इस कंपनी का बायकॉट करने की अपील की है।
मैथमेटिशियंस ने इस कदम को रिसर्च की पारदर्शिता के खिलाफ बताते हुए अंदेशा जताया है कि अगर AI खुद ही अनसुलझी पहेलियां सुलझाने लगेगा तो इंसानी रिसर्च और स्कॉलरशिप की अहमियत खतरे में पड़ जाएगी।