वेदांता ऑयल एंड गैस ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 945 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 104 करोड़ का नुकसान हुआ था।
कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.5 फीसदी बढ़कर 2507 करोड़ रुपये रहा है, हालांकि इबिट्डा में 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कंपनी ने राजस्थान के बाड़मेर बेसिन में गैस डिस्कवरी की घोषणा की है, वहीं इसके शेयर 29 जुलाई को बीएसई पर 35.16 रुपये पर बंद हुए।