
उज्बेकिस्तान ने चीन से 24 जे-10 फाइटर जेट खरीदने का सौदा किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 9500 करोड़ रुपये (1 अरब डॉलर) है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उज्बेकिस्तान ने पहली बार इन चीनी लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन किया, जिन्हें वॉटर-कैनन से सैल्यूट दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ताशकंद यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच यूरेनियम और माइनिंग सहित 11 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।