
सीबीएसई ने 9वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम में बदलाव करते हुए 10वीं कक्षा के सिलेबस से एनवायरमेंटल एजुकेशन विषय को पूरी तरह हटा दिया है.
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों को व्यावहारिक कौशल देने के लिए वोकेशनल एजुकेशन को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है.
नया नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 9वीं में पढ़ने वाले छात्रों पर लागू होगा जब वे 2027-28 में 10वीं में पहुंचेंगे.