
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान भारत में सोने की कुल मांग सालाना आधार पर 29 प्रतिशत घटकर 162.5 टन रह गई.
कीमतों में लगातार उछाल आने के कारण आभूषणों की मांग 20 प्रतिशत घटकर 99.9 टन पर आ गई है.
मात्रा में कम खरीदारी होने के बावजूद ऊंचे दामों के कारण उपभोक्ताओं का कुल खर्च पिछले साल के मुकाबले बढ़कर 2,41,900 करोड़ रुपये हो गया है.