
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव के कारण 1 सितंबर से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
यह मूल्य वृद्धि कंपनी के सभी सेगमेंट्स के इंटरनल कंबंशन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) पर लागू होगी, जिनकी वर्तमान कीमत 4.7 लाख रुपये से 31 लाख रुपये के बीच है।
कंपनी के शेयर में 21 अगस्त को गिरावट देखी गई और यह BSE पर 318.95 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया, जबकि पिछले एक साल में शेयर में 24 प्रतिशत की गिरावट आई है।