
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली के बाजारों में बार-बार होने वाले धरने-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित होने पर चिंता जताई है।
व्यापारियों का कहना है कि प्रदर्शनों के कारण ग्राहकों की आवाजाही और सामान की ढुलाई रुक जाती है, जिससे छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ता है।
कैट ने सरकार से मांग की है कि दिल्ली के बाहरी इलाकों में प्रदर्शन के लिए स्थायी जगह बनाई जाए और इसके लिए आज से ऑनलाइन याचिका शुरू की गई है।