
नवंबर महीने में दिवाली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों में स्कूलों में लंबी छुट्टियों की घोषणा की गई है।
बिहार राज्य शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 7 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक लगातार छुट्टियां रहेंगी।
झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी स्थानीय शैक्षणिक कैलेंडर के आधार पर अलग-अलग तारीखों पर अवकाश रहेगा।