केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दफ्तर ने स्पष्ट किया है कि उनका 'काम कम करने' वाला बयान केवल लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट के संदर्भ में था, न कि राजनीति से संन्यास लेने के बारे में।
गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वे अब पहले जितना काम नहीं कर सकते और युवा पीढ़ी को बड़ी जिम्मेदारियां संभालने का मौका दिया जाना चाहिए।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा अपनी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में बदलाव कर रही है और पार्टी का झुकाव Gen Z वोटरों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।