Noise ने अपनी नई Clutch सीरीज का पहला गेमिंग हेडफोन HP-P01 लॉन्च किया है, जिसमें 30ms से कम वायरलेस लेटेंसी और 50mm के ड्राइवर दिए गए हैं।
इस हेडफोन में 40 घंटे का बैटरी बैकअप, 2.4GHz वायरलेस, ब्लूटूथ 6.0 और 3.5mm वायर्ड कनेक्टिविटी के साथ मल्टी-मोड आरजीबी लाइटिंग की सुविधा है।
इसकी प्री-बुकिंग 11 अगस्त से 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर शुरू हो गई है और इसकी बिक्री व डिलीवरी 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी।