
केरल में Kia Syros EV ने ओणम फेस्टिवल से पहले एक ही दिन में 150 कारों की डिलीवरी कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (BaaS मॉडल) है, जबकि बैटरी पैक के साथ इसके सात वेरिएंट्स 13.49 लाख रुपये से शुरू होते हैं।
51.4kWh बैटरी वाला मॉडल सिंगल चार्ज में 526 किमी की रेंज देता है, जबकि 42kWh बैटरी वाला मॉडल 443 किमी की रेंज प्रदान करता है।