
चिली की 70 साल की इवोन विल्डोसोला ने अपनी पोती कैमिला ओयार्स की कप्तानी में कोस्टा रिका के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है।
साल 2019 में पहली बार क्रिकेट बैट उठाने वाली विल्डोसोला इस उपलब्धि के साथ 70 साल की उम्र में दुनिया की सबसे उम्रदराज एक्टिव क्रिकेटर बन गई हैं।
वह प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने वाली राजा महाराज सिंह के बाद दूसरी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने अपने दोनों डेब्यू मैचों में ओपनिंग की थी।