मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
बांदा, चित्रकूट, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, बागपत, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि मुरादाबाद में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां ठप रहने का अनुमान है।