
15 साल 175 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में 81 गेंदों पर 92 रन बनाकर सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
वैभव ने 1969 में लक्ष्मण सिंह द्वारा बनाए गए 16 साल 23 दिन की उम्र के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वैभव की इस पारी में सात छक्के और सात चौके शामिल थे, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।