
हरियाणा के सोनीपत में इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी के साथ मिलकर इकलौती बेटी ने अपनी मां रामेश्वरी की गला दबाकर हत्या कर दी।
शुरुआत में मौत का कारण करंट लगना बताया गया था, लेकिन 5 अक्टूबर को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ।
पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, जबकि बेटी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।