सरकार ने राज्यसभा में बताया कि 2021 से 2025 के बीच प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर 482.92 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
इसी अवधि के दौरान भारत में 381.8 अरब डॉलर यानी लगभग 31.69 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ है।
वर्ष 2026 में अब तक विदेश यात्राओं पर 74.59 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, हालांकि कुछ देशों के बिलों का निपटारा अभी बाकी है।