ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (NIN) की हालिया स्टडी के अनुसार, दिल और मांसपेशियों की सेहत के लिए विटामिन D3, विटामिन D2 की तुलना में दोगुना असरदार है।
रिसर्च में चेतावनी दी गई है कि विटामिन D2 और D3 को एक साथ लेने से D3 की क्षमता कम हो सकती है, इसलिए शुद्ध D3 सप्लीमेंट लेने की सलाह दी गई है।
यह अध्ययन पुरानी गलतफहमी को खारिज करता है कि D2 और D3 सप्लीमेंट एक-दूसरे की जगह इस्तेमाल किए जा सकते हैं।