बिहार के सिवान में 25 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान एके-47 से फायरिंग करने वाले SIT जवान अभिषेक कुमार पटेल को पुलिस मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
फायरिंग की घटना में 3 छात्र घायल हुए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए जवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक झड़प में सिवान के एसपी पी. झा भी घायल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है।