
गूगल ने एंड्रॉयड में एक नया सिस्टम पेश किया है जिससे यूजर्स अपने पासवर्ड के साथ-साथ पासकी भी एक पासवर्ड मैनेजर से दूसरे में ट्रांसफर कर सकेंगे।
इस फीचर की मदद से यूजर्स 1Password, Bitwarden और Dashlane जैसे लोकप्रिय टूल्स के बीच आसानी से डेटा स्विच कर सकते हैं।
पासकी को पारंपरिक पासवर्ड्स का अधिक सुरक्षित विकल्प माना जाता है क्योंकि इसमें बार-बार पिन या पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होती है।