
टोरेंट पावर की सब्सिडियरी टोरेंट ग्रीन एनर्जी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में 322 MWp क्षमता के विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है।
यह परियोजना नासिक के 14 तालुकों में 50 अलग-अलग स्थानों पर स्थापित की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों को दिन के समय स्वच्छ और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराना है।
यह उपलब्धि महाराष्ट्र सरकार की MSKVY 2.0 योजना के तहत हासिल की गई है, जो राज्य के पावर सेक्टर में कंपनी की एक महत्वपूर्ण विस्तार रणनीति का हिस्सा है।