
अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक शॉपिंग एरिया में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई।
हमलावर ने 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्तरां के पास AR-स्टाइल राइफल से गोलियां चलाईं, जिसे बाद में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया।
ट्विन फॉल्स पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने पुष्टि की कि अब समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है और 55 हजार आबादी वाले इस शहर में जांच जारी है।