
एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के 34वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग क्राइम गैंगस्टर थ्रिलर वेब सीरीज 'अक्का' का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है।
धर्मराज शेट्टी के निर्देशन और यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस सीरीज में राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश आमने-सामने नजर आएंगी।
यह बहुप्रतीक्षित सीरीज आगामी 30 अक्टूबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।