
उत्तर प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन और विकल्प भर सकेंगे।
सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 300 रुपये, एससी-एसटी के लिए 250 रुपये और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये तय किया गया है।