
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है जिसमें कुल 41,424 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
इस भर्ती के लिए कुल 25,32,106 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बाद जिलावार फाइनल सूची जारी की गई है।
चयनित उम्मीदवारों को अब आगे मेडिकल परीक्षा और पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।