
राजस्थान में 16 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र और जनहित की आवाज को मजबूत करने की अपील की है.
इस चरण में 85.07 लाख मतदाता 6,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनके लिए 9,886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.