
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने के लिए मंगलवार को America.gov वेबसाइट और उसका एआई चैटबॉट लॉन्च किया.
लॉन्च के तुरंत बाद चैटबॉट ने 2020 के चुनाव और जलवायु परिवर्तन जैसे कई संवेदनशील मुद्दों पर ट्रंप के सार्वजनिक दावों के उलट जवाब दिए.
विवाद सामने आने के बाद वेबसाइट ने कुछ ही समय के भीतर अपने राजनीतिक जवाबों में बदलाव करना शुरू कर दिया.