
प्रवासी संगठन INSIGHT UK ने ब्रिटिश संसद के सामने रिपोर्ट पेश कर बताया कि पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 1941 के 14.6 प्रतिशत से घटकर दो प्रतिशत से भी कम रह गई है।
रिपोर्ट में शत्रु संपत्ति कानून और संस्थागत भेदभाव के कारण हिंदू समुदाय को होने वाले विस्थापन और उत्पीड़न के ठोस सबूत दिए गए हैं।
संगठन ने ब्रिटिश सरकार से पाकिस्तान के साथ बातचीत में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को अनिवार्य शर्त बनाने की मांग की है।