
1MORE ने AiClip S52 ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत चीन में 698 युआन (लगभग 10,000 रुपये) रखी गई है।
इनमें 11mm ड्राइवर्स, 45 घंटे का बैटरी बैकअप और 17 भाषाओं के लिए AI ट्रांसलेशन फीचर दिया गया है।
ये ईयरबड्स ब्लूटूथ 6.0, IPX5 वाटर रेजिस्टेंस और डायरेक्शनल ऑडियो तकनीक के साथ आते हैं जो ऑडियो लीकेज को 10-15dB तक सीमित करते हैं।