
ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के लिए आईपीएल 2027 में खेलने का रास्ता कानूनी रूप से खुल गया है।
आमिर ने स्पष्ट किया है कि वह 2027 में पीएसएल में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे, लेकिन आईपीएल में भाग लेने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।
आमिर पहले ही कह चुके हैं कि मौका मिलने पर वह विराट कोहली की आरसीबी या रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के लिए खेलना पसंद करेंगे।