
भारत सरकार के निर्देश पर जून में हटाए गए टेलीग्राम ऐप की एप्पल ऐप स्टोर पर वापसी हो गई है, और अब यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
सरकार ने NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक को रोकने के लिए IT एक्ट की धारा 69A के तहत अस्थायी रूप से इस ऐप को हटाने का आदेश दिया था।
23 जून को परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद गूगल प्ले स्टोर पर इसे पहले ही रिस्टोर कर दिया गया था, जिसके बाद अब एप्पल ने भी इसे फिर से लिस्ट कर दिया है।