
कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जल्द इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि पद न छोड़ने पर विरोध और आंदोलन और तेज होगा।
चिदंबरम ने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारियों ने अपनी बात रखी है और ओडिशा के CEO ने समय से पहले सेवानिवृत्ति के लिए इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने अन्य दो चुनाव आयुक्तों के बारे में कहा कि यदि उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई तो उनसे भी इस्तीफे की मांग की जाएगी, हालांकि अभी ऐसा कोई सबूत नहीं है।