अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम के दौरान सीएनएन की महिला पत्रकार क्रिस्टन होम्स पर सार्वजनिक रूप से भड़क गए।
ट्रंप ने पत्रकार को 'फेक न्यूज' कहते हुए उन पर बहुत तेज बोलने का आरोप लगाया और उन्हें चुप रहने के लिए कहा।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति का पत्रकार के प्रति आक्रामक व्यवहार देखा जा सकता है।