
उत्तर प्रदेश में डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
बारिश और कांवड़ यात्रा के कारण बड़ी संख्या में बच्चे टीके लगवाने से वंचित रह गए थे, जिन्हें अब कवर किया जाएगा।
यह अभियान 5-6, 10 और 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए चलाया जा रहा है।