
पाकिस्तान ने अपने एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में भारतीय नौसेना के पोत द्वारा आक्रामक पैंतरेबाजी और टक्कर का आरोप लगाते हुए इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के प्रभारी राजनयिक को तलब किया।
पाक विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह घटना 15 सितंबर 2026 को उनके नौसैनिक अभ्यास SEASPARK-26 के दौरान हुई, जिसमें पाकिस्तानी युद्धपोत PNS हुनैंन क्षतिग्रस्त हो गया।
पाकिस्तान ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून और 1991 के द्विपक्षीय समझौतों का गंभीर उल्लंघन करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल देने की अपील की है।