
जयपुर के पांच पोलिंग बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतों के बाद 16 सितंबर को दोबारा वोट डाले जाएंगे और 18 सितंबर को रिजल्ट आएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार वार्ड 09 के बूथ 111, वार्ड 18 के बूथ 235, वार्ड 25 के बूथ 343 और वार्ड 34 के बूथ 477 व 484 पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि पुनर्मतदान में नए मतपत्रों का उपयोग होगा और मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी।